Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jamshedpur News: जिला प्रशासन की पहल से 6 बच्चों को मिला नया जीवन, मुफ्त इलाज से खिले मासूमों के चेहरे

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल और सत्य साई संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ केयर के सहयोग से गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में निःशुल्क इलाज कराया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटे बच्चों का सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कार्यालय में स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कटे होंठ, तालू एवं हृदय रोग का सफल उपचार

धालभूमगढ़ निवासी रवि कैवर्त, जो कटे होंठ एवं तालू (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) से पीड़ित थे, का रांची स्थित पारस अस्पताल में निःशुल्क इलाज कराया गया। वहीं जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित रेणुका हेम्ब्रम, अंकित गोप, जीत धारा, संजय मुंडा और तानिया प्रमाणिक का हैदराबाद और मुंबई के श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में सफल उपचार किया गया।


जिला प्रशासन ने उठाया पूरा खर्च

इस पहल के तहत जिला प्रशासन ने बच्चों की पहचान से लेकर जांच, रेफरल, भर्ती, ऑपरेशन और अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क सुनिश्चित की। सिविल सर्जन ने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित नहीं रहेगा।


अभिभावकों ने जताया आभार 

बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इलाज कराने में सक्षम नहीं थे, लेकिन इस पहल से उनके बच्चों को नया जीवन मिला। इसके अलावा जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे जरूरतमंद बच्चों की जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला स्वास्थ्य कार्यालय को दें, ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !