Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Train Fire: साउथ बिहार एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से आग, 35 किमी में दो बार थमी रफ्तार

Train Fire: दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टुनिया और मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के बीच आरा से दुर्ग जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लगने की गंभीर घटना सामने आई। चलती ट्रेन के पहियों से उठती आग और धुएं को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए कोच से उतरकर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक महज 35 किलोमीटर के दायरे में ट्रेन में दो बार आग और धुआं उठने की घटना हुई, जिससे यात्रियों में खौफ का माहौल बन गया।


पहली बार जनरल कोच में लगी आग

पहली घटना में जनरल कोच के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग के चलते आग लग गई। धुआं उठते देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोका। इसके बाद रेलकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान डर के कारण कई यात्री कोच से बाहर निकल गए, जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात सामान्य होने के बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया।


35 किलोमीटर में दूसरी बार हादसा

ट्रेन के दोबारा चलने के बाद भी खतरा नहीं टला। करीब 35 किलोमीटर आगे, मनोहरपुर स्टेशन पहुंचने से पहले एक अन्य जनरल बोगी में फिर से ब्रेक बाइंडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई। पहियों में आग और धुआं उठते ही यात्रियों में फिर से दहशत फैल गई। लोग सुरक्षित कोच की ओर भागने लगे। रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रोककर दूसरी बार भी फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई, जिससे एक  बड़ा हादसा टल गया।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार दो बार हुई तकनीकी खराबी ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीषण गर्मी और ट्रेन की देरी के बीच यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने रेलवे के रखरखाव पर नाराजगी जताते हुए बेहतर मेंटेनेंस की मांग की है। घटनास्थल की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यात्री डर के मारे ट्रेन से उतरकर भाग रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !