Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Ranchi News : पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल, रांची के 10 दरोगाओं का हुआ तबादला

Ranchi News : राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने 10 दरोगाओं का तबादला करते हुए उन्हें विभिन्न थानों में पदस्थापित किया है। सभी दरोगा फिलहाल पुलिस केंद्र में तैनात थे। इस संबंध में SSP कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
किसको कहां मिली पोस्टिंग 
 
जारी आदेश के अनुसार दिवाकर कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव और लूसी रानी को सुखदेव नगर थाना में तैनाती दी गई है। वहीं गोल्डी भगत को धुर्वा थाना भेजा गया है। उपेंद्र कुमार दास को पंडरा थाना में पदस्थापित किया गया है। 
इसके अलावा स्वरूप भंडारी को अरगोड़ा थाना, दीपक कुमार सिन्हा और सरोज बिरुवा को लालपुर थाना में तैनाती मिली है। वहीं भावेश कुमार रवानी को नगड़ी थाना में पोस्टिंग दी गई है। इस तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया कदम माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !