Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur News: घोड़ाबांधा में राशन वितरण को लेकर भारी हंगामा, महीनों से अनाज नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा

Jamshedpur: जमशेदपुर के घोड़ाबांधा क्षेत्र में स्थित सरकारी सस्ता गल्ला दुकान में राशन वितरण को लेकर सोमवार को भारी हंगामा देखने को मिला। राशन कार्डधारियों का आरोप है कि पिछले तीन से चार महीनों से उनसे नियमित रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठा लगवाया) तो जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

दुकानदार बार-बार टालमटोल करता 
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सस्ता गल्ला दुकान अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा संचालित की जा रही है। लाभुकों का कहना है कि हर महीने उनसे अंगूठा लगवाकर यह दिखाया जाता है कि राशन का वितरण हो चुका है, जबकि वास्तव में उन्हें एक दाना भी नहीं दिया जाता। कई कार्डधारियों ने बताया कि बार-बार पूछने पर दुकानदार टालमटोल करता है या अगले महीने राशन मिलने का आश्वासन देता है।

जरूरतमंद परिवारों के सामने गंभीर खाद्य संकट उत्पन्न
राशन नहीं मिलने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने गंभीर खाद्य संकट उत्पन्न हो गया है। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि दुकानदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह गड़बड़ी लंबे समय से चल रही है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया।

प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
घटना से नाराज कार्डधारियों ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दुकानदार का लाइसेंस तत्काल रद्द करने, बकाया राशन का वितरण कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं 
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों को अब प्रशासन से न्याय और पारदर्शी कार्रवाई की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !