परिजनों से मिले दिग्गज भाजपा नेता
शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस एरिया में कैरव गांधी के परिजनों से मिलने पहुंचे। नेताओं ने परिवार को सांत्वना दी और पुलिसिया कार्रवाई की अब तक की प्रगति पर चर्चा की।
कानून-व्यवस्था पर तीखे सवाल
मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला आदित्य साहू ने कहा कि जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस जाते है टाइम पास करते है, फिर वापस घर चले जाते है, उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को चौपट करार देते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हैं और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 27 जनवरी को वे स्वयं डीजीपी से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग करेंगे।
रघुवर दास स्थानीय पुलिस की विफलता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इस मामले की CBI जांच की मांग की। उनका तर्क है कि 11 दिन बीत जाने के बाद भी ठोस सुराग न मिलना पुलिस की कार्यशैली पर संदेह पैदा करता है। अर्जुन मुंडा कहा कि सरकार की शिथिलता के कारण पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद खो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिजनों की बढ़ती चिंता
कैरव गांधी के घर में सन्नाटा और मायूसी पसरी है। परिजनों का कहना है कि समय बीतने के साथ अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है। भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया है कि वे सदन से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को उठाएंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे ताकि कैरव की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।