Indian: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी (लेवल-1) के हजारों पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस अभियान के माध्यम से देश के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 22,195 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आयु सीमा
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 33 वर्ष आयु ।
आवेदन शुल्क और रिफंड पॉलिसी
रेलवे ने आवेदन शुल्क में पारदर्शिता रखते हुए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुल्क वापसी (Refund) का प्रावधान भी रखा है, श्रेणी आवेदन शुल्क परीक्षा के बाद रिफंड सामान्यOBC ₹500/- ₹400/- SC / ST / महिला / EBC / ट्रांसजेंडर ₹250/- ₹250/- भुगतान का माध्यम: उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, इसलिए दस्तावेजों को सही प्रारूप में स्कैन करके ही अपलोड करें। चयन प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षा PETऔर सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र रखें।