Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

National News: UGC - NET दिसंबर 2025, 15 जनवरी को आएगी प्रोविजनल आंसर की, ऐसे देख सकेंगे उत्तर

National News: UGC - NET दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है. परीक्षार्थी काफी समय से प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब 15 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा. यह जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दी है.


एनटीए ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा देश के अलग-अलग शहरों में कई दिनों तक आयोजित की थी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई गई थी और इसमें कुल 85 विषयों के लिए परीक्षा हुई थी.


प्रोविजनल आंसर की के साथ प्रश्न पत्र भी अपलोड
एनटीए के अनुसार, 15 जनवरी 2026 तक यूजीसी-नेट की प्रोविजनल आंसर की के साथ-साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों द्वारा दी गई रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपलोड कर दी जाएंगी. इसके बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपने प्रश्न और उनके दिए गए उत्तर देख सकेंगे.

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा. अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई गलती नजर आती है, तो अभ्यर्थी तय प्रक्रिया और समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे.

एनटीए ने साफ किया है कि उम्मीदवारों से मिलने वाली सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी. आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !