Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में कड़ाके की ठंड से नहीं जाएगी किसी की जान, जरूरतमंदों को बचाने के लिए सरकार करेगी उपाय

Bihar: बिहार में इन दिनों ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. घने कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. राज्य के कई जिले भीषण शीतलहर की चपेट में हैं, जिससे लोगों को खासकर सुबह और रात के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ठंड को देखते हुए सरकार और प्रशासन सतर्क हो गया है और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.


शीतलहर प्रभावित जिलों के लिए नई नीति

इसी बीच नीतीश सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने शीतलहर से अधिक प्रभावित जिलों के लिए एक नई नीति तैयार की है. सोमवार को विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन जिलों में शीतलहर का प्रकोप अधिक है, वहां विशेष इंतजाम किए जाएंगे. विभाग के संयुक्त सचिव मोहम्मद नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

अलाव और राहत व्यवस्था पर जोर

समीक्षा बैठक में संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए. उन्होंने यह भी कहा कि जिन जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, उन्हें चिन्हित कर वहां राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाए. मुआवजा और अन्य राहत केवल उन्हीं जिलों में दी जाएगी, जो शीतलहर की दायरे में हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !