Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Saraikela Accident: एनएच-33 पर बड़ा हादसा टला, पटना से टाटा जा रही बस ट्रक से टकराई

Saraikela: चौका थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रडगांव के पास बुधवार तड़के सुबह लगभग 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पटना से टाटा की ओर जा रही दिव्य रथ नामक यात्री बस रडगांव को पार करने के कुछ ही देर बाद पीछे से एक लोडेड ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पास के खेत में जा घुसा।

नींद में थे यात्री, टक्कर से मच गई अफरातफरी

हादसे के वक्त बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक तेज धमाके और जोरदार झटके से यात्रियों की नींद खुली और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों को शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। घबराए यात्री एक-दूसरे को संभालते हुए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बस के पीछे बने इमरजेंसी गेट को खोला और उसी रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे के बाद चालक और खलासी फरार

दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई। यात्रियों का कहना था कि अगर समय रहते इमरजेंसी गेट नहीं खोला जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक एवं खलासी की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !