Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jamshedpur Fire Incident: डिमना चौक के पास चलती कार में लगी भीषण आग, मारुति डिजायर जलकर राख, देखें पूरी वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना चौक के समीप बुधवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो गई।

कार में सवार लोगों ने बचाई अपनी जान 

घटना के समय कार में सवार लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए, जिससे किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आने वाली कार मारुति डिजायर बताई जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी आग लगने की जानकारी दी गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी।




यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

कार में लगी आग के कारण डिमना चौक पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की।

वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना 

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !