Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Seraikela News : गम्हरिया में फुटपाथी दुकान में भीषण आग, सेफ्टी किट की दुकान जलकर राख

Seraikela News : गम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील गम्हरिया डिविजन के गेट नंबर-1 के समीप बीती रात एक फुटपाथी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि दुकान में सेफ्टी किट की बिक्री की जाती थी और आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं, दुकानदार ने जताई चिंता

पीड़ित दुकानदार के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दुकान में कई बार आग लग चुकी है और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे वह पहले से ही परेशान था। इस घटना के बाद दुकानदार पूरी तरह टूट गया है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !