Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Seraikela News: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दलभंगा ओपी ने कराया हॉकी टूर्नामेंट, अतरा टीम बनी विजेता

Seraikela News: सरायकेला जिले के दलभंगा ओपी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय हॉकी मैच का आयोजन किया गया. यह टूर्नामेंट सियाड़ीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें कुल छह टीमों ने भाग लिया.

फाइनल मुकाबले में अतरा टीम ने सियाड़ीह टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक उनका हौसला बढ़ाया.

समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही सभी खिलाड़ियों को जर्सी, हॉकी बैट, बॉल, बूट, जूता, मोजा और अन्य खेल किट वितरित किए गए.

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होते हैं. उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !