Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Jamshedpur Breaking: जुगसलाई थाना प्रभारी निलंबित, गुलाम रब्बानी खान को नई जिम्मेदारी

Jamshedpur: शहर के जुगसलाई थाना में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एसएसपी पीयूष पांडे ने थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर पटमदा सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान को जुगसलाई का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

गैंगस्टर की गिरफ्तारी में नाकामी बनी वजह
सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से पुलिस गैंगस्टर मनीष सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। हालांकि उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी को सस्पेंड किया।

अनुभवी अधिकारी को सौंपी कमान
1994 बैच के इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया। 2012 बैच के बैजनाथ कुमार से चार्ज लेने के बाद रब्बानी सोमवार देर शाम ही क्षेत्र भ्रमण पर निकल पड़े। इससे पहले वे सिदगोड़ा थाना प्रभारी और टाटानगर रेल थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

"शांति और कानून व्यवस्था प्राथमिकता"
पदभार संभालते ही गुलाम रब्बानी खान ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगामी होली पर्व को देखते हुए नागरिकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !