Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Seraikela News: होली से पहले सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब को लेकर छापेमारी, तीन चुलाई अड्डे ध्वस्त

Seraikela News: होली पर्व को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने अवैध मद्य निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्गु के पास चाकुलिया और भदौड़ीह गांव में कार्रवाई की गई.

अभियान के दौरान अधिकारियों ने तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया. मौके पर 500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया, जबकि 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई.

इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर सख्त नजर रखी जाएगी और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !