Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Seraikela News: एसपी ने की लंबित मामलों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के निर्देश

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर मामलों के निपटारे में हो रही देरी पर चर्चा की और उन्हें अविलंब निष्पादित करने के कड़े निर्देश दिए.


एसपी ने स्पष्ट किया कि इन संवेदनशील मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा. साथ ही, जांच में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव विभागीय सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !