Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jamshedpur Crime News: तड़ीपार अपराधी सुमित उर्फ “लम्बू” गिरफ्तार, गोविंदपुर में बड़ी वारदात की फिराक में था

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लम्बू सरकारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए गोविंदपुर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था.

रेलवे फाटक के पास से हुई गिरफ्तारी
सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार की रात गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास से उसे धर दबोचा. गौरतलब है कि उपायुक्त के आदेशानुसार सुमित को 2 फरवरी 2026 से 1 मई 2026 तक के लिए जिले से तड़ीपार किया गया था और उसके घर पर इसकी विधिवत नोटिस भी चिपकाई गई थी. आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अपराधी का पुराना रिकॉर्ड
गिरफ्तार अपराधी सुमित उर्फ लम्बू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जानलेवा हमला और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह बारीगोड़ा क्षेत्र का रहने वाला है और इलाके में अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !