Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Ranchi Railway Updates: पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का रूट बदला, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी

Ranchi Railway Updates: आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस का रूट अस्थायी रूप से बदल दिया गया है.

अब यह ट्रेन अपने पारंपरिक मार्ग के बजाय बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का नया रूट और समय सारिणी जांचने की सलाह दी है.

इधर, कई प्रमुख ट्रेनें भी देरी से चलेंगी. नीलांचल एक्सप्रेस करीब 90 मिनट देरी से चलेगी. वहीं भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट और नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस करीब 120 मिनट की देरी से संचालित होगी.

रेलवे के अनुसार, गया स्टेशन पर चल रहे कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है और स्थिति सामान्य होने पर सेवाएं पहले की तरह बहाल कर दी जाएंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !