Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News : साकची के निजी क्लिनिक में हंगामा, डॉक्टर से मारपीट, मरीज की हालत गंभीर

Jamshedpur News : साकची स्थित एक निजी क्लिनिक में मंगलवार को मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टर के साथ हाथापाई की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों का आरोप


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मरीज का टॉन्सिल ऑपरेशन डॉ. विमरजीत प्रधान द्वारा किया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में TMH में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टर से अस्पताल में इलाज का खर्च वहन करने की मांग की, तो डॉक्टर ने कथित रूप से उनके साथ बदसलूकी की। हालांकि इस आरोप की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


क्लिनिक में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल


घटना के दौरान परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा करते हुए डॉक्टर के साथ हाथापाई की। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही आईएमए के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस घटना के बाद शहर में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !