Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Ranchi Rail Updates: तेज आंधी से रांची-मुरी रेल लाइन बाधित, कई ट्रेनें बीच रास्ते में रोकी गईं

Ranchi Rail Updates: रांची में शुक्रवार दोपहर आई तेज आंधी का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला. आंधी के दौरान रांची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर एक बड़ा सखुआ पेड़ गिर गया, जिससे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया.

पेड़ गिरने के कारण कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा. प्रभावित ट्रेनों में रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, मौर्य एक्सप्रेस, धनबाद इंटरसिटी और साप्ताहिक गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों को खेरवाकोचा, गंगाघाट, नामकुम और टाटीसिलवे रेलवे स्टेशनों पर रोका गया है. ट्रैक बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया. रेलवे प्रशासन का कहना है कि परिचालन को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !