Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Jamshedpur News: सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर लगे रोक, विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की सख्त कदम उठाने की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने चिंता जताई है. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है. विधायक ने शहर में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री सख्ती से लागू करने की मांग की है. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए हैं.

व्यस्त चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग
विधायक ने प्रमुख और व्यस्त चौक चौराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का सुझाव दिया है. उन्होंने नो एंट्री के समय और यातायात नियमों की जानकारी देने वाले स्पष्ट बोर्ड लगाने की भी मांग की. भारी वाहनों वाले रास्तों, घनी आबादी वाले इलाकों और दुर्घटना संभावित जगहों पर CCTV कैमरे लगाने की बात भी पत्र में कही गई है. इससे नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा सकेगी. उन्होंने दुर्घटना वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने और ऐसे क्षेत्रों का सुरक्षा ऑडिट कराने का सुझाव दिया है. जरूरत के अनुसार सड़क, संकेतक और लाइट की व्यवस्था सुधारने की बात भी कही गई है.

ड्रंकन ड्राइविंग पर जांच बढ़ाने का सुझाव
पूर्णिमा साहू ने भारी वाहन चालकों की ड्रंकन ड्राइविंग पर भी रोक लगाने की मांग की है. इसके लिए समय समय पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने का सुझाव दिया गया है. विधायक ने कहा कि जमशेदपुर औद्योगिक शहर है. इसलिए भारी वाहनों का चलना जरूरी है. लेकिन शहर के लोगों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. उन्होंने मई 2026 की दिशा बैठक में दिए गए अपने पुराने सुझावों का भी जिक्र किया. जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित कंपनियों के साथ मिलकर इन उपायों को लागू करने की बात कही. पत्र की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक शहरी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, नगर आयुक्त जमशेदपुर अक्षेस और महाप्रबंधक टाटा स्टील यूआईएसएल को भी भेजी गई है. विधायक ने सभी सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई का आग्रह किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !