Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jharkhand Railway: टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस दो दिनों के लिए रद्द

Jharkhand Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटानगर स्टेशन पर रेक के प्राथमिक परीक्षण (Primary Examination) हेतु स्लॉट उपलब्ध नहीं होने के कारण गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस को आज 08 मई 2026 को रद्द कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के रेक की जरूरी तकनीकी जांच समय पर नहीं हो पाने के चलते यह निर्णय लिया गया.


इसी के साथ रेक की अनुपलब्धता के कारण गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस भी कल 09 मई 2026 को रद्द रहेगी. इससे दोनों ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.


यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES ऐप अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !