Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Ranchi News : JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों का विधानसभा मार्च, कई छात्र संगठनों ने दिखाई एकजुटता

Ranchi News : JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों ने विधानसभा मार्च शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में छात्र और युवा बैनर, तख्तियां और झंडे लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। मार्च में विभिन्न छात्र संगठनों की भी व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।


AISA समेत कई संगठनों ने आंदोलन को दिया समर्थन

विधानसभा मार्च में AISA, SFI, AISF, RYA और AIYF सहित कई छात्र और युवा संगठन शामिल हुए हैं। सभी संगठनों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन किया है।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों के हाथों में ऐसे पोस्टर और बैनर दिखाई दिए, जिनमें पेपर लीक रोकने, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।


नेहा बोरा भी मार्च में शामिल, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

विधानसभा मार्च में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल हुईं। हाल ही में दिल्ली में छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व करने के बाद वह अब झारखंड पहुंचकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतरी हैं। छात्र संगठनों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !