Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Adityapur Accident News: आदित्यपुर में मगध सम्राट हॉस्पिटल के पास अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 13 छात्र घायल

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मगध सम्राट हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 13 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायल बच्चे कक्षा 7, 9 और 10 के बताए जा रहे हैं।

डायवर्सन के पास चालक ने खोया नियंत्रण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे टेम्पू से अपने घर लौट रहे थे। टेम्पू में चालक समेत 13 बच्चे सवार थे। इसी दौरान डायवर्सन के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेम्पू सड़क पर पलट गया। हादसे में एक बच्चा वाहन के नीचे दब गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।



स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायल बच्चों को मगध सम्राट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से एक बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है।



बच्चों ने लगाया नशे में वाहन चलाने का आरोप
हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया। वहीं घायल छात्रों का आरोप है कि ऑटो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। बच्चों के अनुसार, चालक के शराब के सेवन की वजह से ही टेम्पू की रफ्तार अनियंत्रित हुई और हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !