Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Ranchi News : हेमंत सोरेन को अर्जुन मुंडा का पत्र, बुधन पूर्ति की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ranchi News : अर्जुन मुंडा ने खूंटी जिले की आदिवासी महिला स्वर्गीय बुधन पूर्ति की कथित चिकित्सीय लापरवाही से हुई मौत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ आदिवासी बहुल क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की अपील भी की है।


पत्र में अर्जुन मुंडा ने कहा कि बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, खूंटी में हुई यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था, जवाबदेही और मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान आदिवासी अस्मिता और संवैधानिक मूल्यों से जुड़ी है, इसलिए ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने के आरोप की निष्पक्ष जांच की मांग

अर्जुन मुंडा ने पत्र में उल्लेख किया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार बुधन पूर्ति को इलाज के दौरान कथित रूप से गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यदि यह तथ्य सही हैं, तो यह केवल चिकित्सीय लापरवाही नहीं बल्कि जीवनरक्षक व्यवस्था में गंभीर चूक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पत्र में अक्टूबर 2025 में चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना का भी उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में संस्थागत सुधार, रक्ताधान प्रक्रिया की निगरानी और सरकारी व निजी अस्पतालों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !