Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में कदम, सभी भुगतान अब आधार लिंक्ड होंगे

Ranchi News : झारखंड सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने लाभार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों को मिलने वाले भुगतान को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। अब सभी भुगतान आधार लिंक्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में किए जाएंगे।निदेशक वित्त गुफरान अहमद ने इस संबंध में सभी सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाए। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष से सभी भुगतान डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।


कई योजनाओं का भुगतान सीधे खाते में जाएगा


नई व्यवस्था के तहत टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लाभार्थियों को पोषण सहायता, डॉट प्रदाताओं को मानदेय, निजी क्षेत्र के सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि, सहियाओं को भुगतान, अनुबंधित कर्मचारियों का वेतन, जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा योजना सहित परिवार नियोजन योजनाओं के सभी भुगतान अब सीधे बैंक खातों में भेजे जाएंगे।

अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और राशि मिलने में होने वाली देरी की समस्या कम होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई व्यवस्था का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !