Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Ranchi News : लड़की की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, रिश्तेदार समेत कई गिरफ्तार

Ranchi News : राजधानी के रातू इलाके में हुई एक लड़की की निर्मम हत्या और शव जला दिए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका के रिश्तेदार सुभोद पाठक भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह मामला एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या से जुड़ा है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए लगातार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और साजिश का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !