Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-05

IPL 2026: डबल हेडर में बड़ा उलटफेर, एक दिन में दो बार बदला नंबर 1 का पोजीशन, RR बनी टेबल टॉपर

IPL 2026: IPL में हर मैच के साथ पॉइंट्स टेबल का खेल बदलता जा रहा है। 4 अप्रैल को खेले गए पहले डबल हेडर के बाद फिर से बड़ा उलटफेर देखने को मिला।

IPL में हर मैच नया ट्विस्ट ला रहा है
डबल हेडर से पहले राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर थी और पंजाब किंग्स टॉप पर। लेकिन पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर सीधे नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर ली, लेकिन दिल्ली की ये बादशाहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई। दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान फिर से नंबर 1 पर पहुंच गई।

टॉप 4 के लिए जबरदस्त भिड़ंत
अब हाल ये है कि राजस्थान, दिल्ली और पंजाब तीनों के 4-4 अंक हैं क्योंकि तीनों ने अपने-अपने 2 मैच जीते हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते राजस्थान टॉप पर है। दिल्ली दूसरे और पंजाब तीसरे नंबर पर है। RCB चौथे नंबर पर है, जिसने अब तक सिर्फ 1 मैच खेला है और उसे जीता भी है।

हर मैच बदल रहा पूरा समीकरण
वहीं हार झेलने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर खिसक गई है और गुजरात टाइटंस सातवें नंबर पर बनी है। और अगर लोअर टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी यानी 10वें नंबर पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 वें नंबर पर है। IPL 2026 में हर मैच के साथ टेबल का गेम पूरी तरह बदल रहा है, और आगे भी ऐसे ही रोमांच देखने को मिलने वाला है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !