Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Morning Court Timings: झारखंड की अदालतों में कल से बदलेगा समय, चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए सुबह 7 बजे से खुलेंगे कोर्ट

Morning Court Timings:  झारखंड में कड़ाके की धूप और लू (Heatwave) के थपेड़ों से वकीलों और मुवक्किलों को बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट समेत राज्य के सभी जिला न्यायालयों में कल सोमवार, 6 अप्रैल से “मॉर्निंग कोर्ट” (प्रात:कालीन व्यवस्था) शुरू होने जा रही है. आधिकारिक आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था 6 अप्रैल से शुरू होकर 27 जून तक प्रभावी रहेगी. इसका सीधा मकसद गर्मियों के इस क्रूर मौसम में कोर्ट परिसर आने वाले हजारों लोगों को दोपहर की जानलेवा तपिश से सुरक्षित रखना है.


कोर्ट की कार्यवाही सुबह 7:00 बजे से होगी शुरू

अदालतों के समय में हुए इस बड़े बदलाव के बाद अब कोर्ट की कार्यवाही सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हो जाएगी, जो दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. इस बीच सुबह 9:30 बजे आधे घंटे का लंच ब्रेक दिया जाएगा. यह नया नियम रांची कोर्ट के अधीन आने वाले सभी छोटे-बड़े न्यायालयों और दफ्तरों पर एक साथ लागू होगा. इस संबंध में सभी न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन को पहले ही सूचित कर दिया गया है ताकि कल सुबह सवेरे से ही अदालतों में मुकदमों की सुनवाई बिना किसी देरी के सुचारू रूप से शुरू की जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !