Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Ranchi News : रांची में भी चलेगी भारत टैक्सी, अमित शाह ने सेवा शुरू करने का ऐलान

Ranchi News : राजधानी रांची में जल्द ही भारत टैक्सी सेवा शुरू होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।


उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में भारत टैक्सी सेवा का विस्तार देश के 500 शहरों तक किया जाएगा। इस सूची में रांची भी शामिल है। फिलहाल यह सेवा दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर और कानपुर समेत कई शहरों में संचालित हो रही है।

ड्राइवरों को बेहतर कमाई, यात्रियों को मिलेगी भरोसेमंद सुविधा

अगले चरण में रांची के अलावा पटना, गुवाहाटी, भोपाल, कोलकाता, इंदौर और नागपुर में भी यह सेवा शुरू की जाएगी। भारत टैक्सी सहकारी मॉडल पर आधारित कैब सेवा है, जिसका उद्देश्य ड्राइवरों को बेहतर आय का अवसर उपलब्ध कराना और यात्रियों को पारदर्शी, सुरक्षित व भरोसेमंद परिवहन सुविधा देना है।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने यह भी घोषणा की कि सरकार जल्द ही सहकारी जीवन बीमा कंपनी शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि देश में 8.5 लाख से अधिक सहकारी संस्थाएं और 30 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। ऐसे में बीमा क्षेत्र में भी सहकारी मॉडल को मजबूत किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !