Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

JPSC Backlog PT Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

JPSC Backlog PT Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है. यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट Www.jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवार अब मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 7 जुलाई 2026 से शुरू कर दी गई है. सफल अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ अपने जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे.



दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और नियम
दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने से जुड़े सभी निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में कोई त्रुटि या टंकण संबंधी गलती पाई जाती है, तो उसमें संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा. उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !