Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Ranchi News : रांची में तीन दिन चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 3,893 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Ranchi News : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रांची जिले में 28 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 5,05,524 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी।


5 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 7,786 स्वास्थ्यकर्मियों और 571 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

अभियान की शुरुआत से पहले सिविल सर्जन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करेगा और अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर डीआरसीएचओ डॉ. असीम कुमार मांझी, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीति चौधरी, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !