Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News : रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 20 दिनों में 78 हजार से अधिक चालान

Ranchi News : राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। 20 जुलाई 2026 को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की जांच कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3,531 चालान काटे गए। इनमें सबसे अधिक 1,807 चालान नो पार्किंग और सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने के मामलों में किए गए, जबकि 1,294 लोगों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण कार्रवाई की गई।

रेड लाइट जंप से लेकर ओवरस्पीड तक पर कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस ने रेड लाइट जंप करने पर 227, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 38, नो एंट्री का उल्लंघन करने पर 28, बिना यूनिफॉर्म 21, फिक्सर लाइट 18, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 16, पिलियन राइड नियम उल्लंघन 14, अतिरिक्त सवारी 12, बीमा नहीं होने पर 8, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 8, ओवर स्पीड 7, फैंसी नंबर प्लेट 6, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 5, टो वाहन 4, प्रेशर हॉर्न 3, ट्रिपल राइडिंग 1 तथा शराब पीकर वाहन चलाने के 1 मामले में भी चालान किया। अन्य विभिन्न उल्लंघनों में 13 चालान जारी किए गए।

जुलाई में अब तक 78,889 चालान, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 1 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच रांची में कुल 78,889 चालान काटे जा चुके हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि दूसरे वाहन का नंबर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ वाहन जब्त कर एफआईआर दर्ज की जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !