Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Ranchi News : भूविज्ञान में पीजी छात्रों के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग का मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी

Ranchi News : झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के भूतत्व निदेशालय ने भूविज्ञान (जियोलॉजी) में पीजी पास छात्रों के लिए आयोजित होने वाली शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग की तारीख बढ़ा दी है। यह ट्रेनिंग भूवैज्ञानिक जांच से जुड़े कार्यों पर आधारित होगी।


14 अगस्त तक भेजनी होगी छात्रों की सूची

पहले योग्य और इच्छुक छात्रों की अनुशंसा सूची जमा करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई 2026 निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दिया गया है।

निदेशालय ने राज्य के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के भूविज्ञान विभागाध्यक्षों से योग्य और इच्छुक छात्रों की सूची भेजने को कहा है। छात्रों के आवेदन के साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र और आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्रों की प्रतियां भी जमा करनी होंगी। इन दस्तावेजों को 24 अगस्त 2026 तक भूतत्व निदेशालय में उपलब्ध कराना होगा।


इन संस्थानों के छात्र ले सकेंगे हिस्सा

ट्रेनिंग में रांची विश्वविद्यालय, संत जेवियर कॉलेज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, आईआईटी-आईएसएम धनबाद, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हो सकते हैं।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनिंग से जुड़ी अन्य शर्तों और चयन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। यह ट्रेनिंग भूविज्ञान के पीजी छात्रों के लिए उपयोगी अवसर है। इसके जरिए छात्रों को भूवैज्ञानिक जांच और विभागीय कार्यों को व्यावहारिक रूप से समझने का मौका मिलेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !