Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Ranchi News : बिरसा चौक से धुर्वा तक सड़क के कायाकल्प को मंजूरी, 36.30 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

Ranchi News : राजधानी रांची में बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक करीब 2.7 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। झारखंड सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 36.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।


परियोजना के तहत सड़क को आधुनिक स्वरूप देने के लिए साइकिल ट्रैक, बागवानी, वृक्षारोपण, बिजली एवं पाइपलाइन शिफ्टिंग, पर्यावरण प्रबंधन समेत कई विकास कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ मार्ग को अधिक सुरक्षित और आकर्षक बनाना है।

दो चरणों में होगा निर्माण कार्य

सरकारी योजना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के 80 प्रतिशत कार्य पर 29.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शेष 20 प्रतिशत कार्य वित्तीय वर्ष 2027-28 में 7.26 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

इस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता को सौंपी गई है। वहीं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी के लिए मुख्य अभियंता प्रत्येक माह समीक्षा करेंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !