Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Adityapur News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीजों को 50% छूट पर मिलेगा इलाज, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में गरीब मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है. इसका उद्घाटन 8 सितंबर को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य गरीब मरीजों को बेहतर इलाज कम खर्च में उपलब्ध कराना है. इसे झारखंड के जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

आधे खर्च में मिलेगा इलाज
नेता जी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि जिस इलाज के लिए बाहर मरीजों को 100 प्रतिशत खर्च करना पड़ता है, वही इलाज यहां करीब 50 प्रतिशत खर्च में कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए अनुभवी डॉक्टरों को जोड़ा गया है. मरीजों का इलाज डॉक्टरों के विशेष पैनल की निगरानी में किया जाएगा.

चार महीने से चल रहा था ट्रायल
मदन मोहन सिंह के अनुसार, इस सुविधा को करीब चार महीने पहले ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया था. अब इसे औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि एक साल पुराने किसी अन्य मेडिकल कॉलेज में इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है.



पटना के डॉक्टर भी पैनल में शामिल
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इस तरह की व्यवस्था पटना में पिछले चार वर्षों से चल रही है. वहां इलाज से जुड़े डॉक्टरों को भी यहां बनाए गए पैनल में शामिल किया गया है. अब इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से आदित्यपुर में भी मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. प्रबंधन का कहना है कि इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज कराने में मदद मिलेगी.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !