Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Ranchi News : नामकुम में 15 लाख की चोरी का खुलासा, गिरोह का सरगना और ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार

Ranchi News : नामकुम थाना क्षेत्र में 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी मामले का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी के संगठित गिरोह के सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।


आरोपी से पूछताछ में मिले कई अहम सुराग

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के क्रम में चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में लोवाडीह स्थित महारानी ज्वेलर्स के संचालक कृष्णा कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि चोरी के गहनों को गलाकर नए आभूषण तैयार किए जाते थे, जिससे उनकी पहचान छिपाई जा सके और उन्हें आसानी से बाजार में बेचा जा सके। पुलिस की छापेमारी में 212 ग्राम सोना, 18 किलोग्राम चांदी, एक लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

बंद और सुनसान मकानों की पहले की जाती थी रेकी

पुलिस के अनुसार 6 से 7 सदस्यों का यह संगठित गिरोह बंद और सुनसान मकानों को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य पहले इलाके की रेकी करते थे और घर खाली होने की पुष्टि के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रांची पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि घर से बाहर जाते समय पड़ोसियों को इसकी जानकारी दें, सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और लंबे समय तक घर बंद रखने की स्थिति में स्थानीय पुलिस को अवश्य सूचित करें, ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !