Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News : देवघर में तेज रफ्तार थार ने ड्यूटी से लौट रहे गार्ड को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Ranchi News : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव में तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से एक गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसिया गांव निवासी रूपेश कुमार राय (30) के रूप में हुई है। वह देवघर एम्स में गार्ड के रूप में कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।


बताया जा रहा है कि रास्ते में एक अनियंत्रित थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।


अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप


स्थानीय लोगों की मदद से घायल रूपेश कुमार राय को तुरंत एम्स देवघर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद देवीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का दावा है कि हादसे के बाद थार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों ने चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !