Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News : झारखंड में 187 अफसर बिना पदस्थापन, कई अहम प्रशासनिक पद खाली

Ranchi News : झारखंड में राज्य सेवा के 187 अधिकारी फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। इनमें राज्य पुलिस सेवा के 103 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 84 अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से पदस्थापन नहीं होने के कारण कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली पड़े हैं।जानकारी के अनुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे राज्य पुलिस सेवा के 103 अधिकारियों में 64 अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें इंस्पेक्टर से प्रोन्नत कर Dy.SP बनाया गया है। वहीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से नियुक्त 39 पुलिस सेवा अधिकारी भी अब तक पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं। ये अधिकारी वर्ष 2022 से प्रशिक्षण प्रक्रिया में ही हैं।


तबादलों के बाद कई जिलों में खाली पड़े DDC के पद


इधर, राज्य प्रशासनिक सेवा के 84 अधिकारी तबादले के बाद नई जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में हुए तबादलों के बाद राज्य के नौ जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC) के पद खाली हो गए हैं।

इन पदों पर अब तक किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।


SDO के सात पद भी रिक्त, बढ़ सकती हैं प्रशासनिक चुनौतियां


राज्य में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के सात पद भी फिलहाल रिक्त पड़े हैं। अधिकारियों की कमी के कारण कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार सरकार जल्द ही पदस्थापन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है, ताकि खाली पदों पर अधिकारियों की तैनाती कर प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !