Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Ranchi News : झारखंड में बीई-बीटेक एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 11 अगस्त तक चार चरणों में होगी काउंसिलिंग

Ranchi News : झारखंड के सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई/बीटेक सत्र 2026 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने जेईई (मेन्स) के आधार पर आयोजित होने वाली ऑनलाइन काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। चार चरणों में होने वाली यह काउंसिलिंग 11 अगस्त तक पूरी की जाएगी।


5 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट, 6 जुलाई से शुरू होगी चॉइस फिलिंग

जेसीईसीईबी के अनुसार 5 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 6 से 9 जुलाई तक पहले चरण की चॉइस फिलिंग होगी। अभ्यर्थी 10 जुलाई की शाम 5 बजे तक अपने विकल्पों में संशोधन कर सकेंगे। पहले चरण में 12 से 17 जुलाई के बीच प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे, जबकि 13 से 17 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चार चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग, मूल दस्तावेज जमा करना होगा अनिवार्य

दूसरे चरण के लिए 17 जुलाई को नए आवेदन लिए जाएंगे। 20 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी और 25 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 जुलाई को आवेदन, 1 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी तथा 4 अगस्त को सीट आवंटन होगा। चौथा और अंतिम चरण 6 से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण की स्टेट मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को अगले राउंड के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल नए अभ्यर्थी ही संबंधित चरण में आवेदन करेंगे। साथ ही छात्रों को अधिक से अधिक कॉलेज और ब्रांच का विकल्प भरने की सलाह दी गई है, ताकि सीट मिलने की संभावना बढ़ सके। पर्षद ने यह भी कहा है कि सीट आवंटन के बाद संबंधित संस्थान में सभी मूल प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवंटित सीट स्वतः रद्द कर दी जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !