Aaj Ka Panchang: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी शुरू हो जाएगी. आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 3:14 बजे तक रहेगा, फिर मघा नक्षत्र लगेगा. बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के साथ दिन की शुरुआत करना शुभ माना गया है.
दोपहर बाद बदलेगी तिथि
9 सितंबर को त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:30 बजे तक है. इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी. वणिज करण भी इसी समय तक रहेगा, फिर विष्टि यानी भद्रा करण का आरंभ होगा. शिव योग रात 9:52 बजे तक रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा. चंद्रमा दोपहर 3:14 बजे तक कर्क राशि में रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.
आज का शुभ मुहूर्त
अमृत काल दोपहर 1:43 बजे से 3:14 बजे तक रहेगा. इस अवधि को पूजा और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है. आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है. इसलिए किसी विशेष शुभ कार्य के लिए दिन के अन्य अनुकूल समय को ध्यान में रखा जा सकता है.
आज का चौघड़िया
लाभ: सुबह 6:03 से 7:37 बजे तक.
अमृत: सुबह 7:37 से 9:11 बजे तक.
काल: सुबह 9:11 से 10:44 बजे तक.
शुभ: सुबह 10:44 से दोपहर 12:18 बजे तक.
राहुकाल में शुभ काम से बचें
बुधवार को राहुकाल दोपहर 12:18 से 1:52 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है. गुलिक काल सुबह 10:44 से दोपहर 12:18 बजे तक और यमगंड सुबह 7:37 से 9:11 बजे तक रहेगा.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6:03 बजे.
सूर्यास्त: शाम 6:34 बजे.
चंद्रोदय: 10 सितंबर को तड़के 5:03 बजे.
चंद्रास्त: 9 सितंबर को शाम 5:24 बजे.
सूर्य सिंह राशि में स्थित हैं. वहीं चंद्रमा दोपहर 3:14 बजे तक कर्क और उसके बाद सिंह राशि में रहेंगे.