Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Ranchi News : कांके में छेड़खानी से भड़का विवाद, इलाके में हंगामा

Ranchi News : कांके थाना क्षेत्र में छेड़खानी की एक घटना ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला मारपीट और हंगामे तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गुस्साई भीड़ ने चालक की जमकर की पिटाई

बताया जा रहा है कि एक ऑटो चालक पर छेड़खानी का आरोप लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसका विरोध किया। विरोध बढ़ता देख ऑटो चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान उसने तेजी से ऑटो चलाते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद स्थिति और बिगड़ गई। गुस्साए लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !