Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Dhanbad News : जिला कांग्रेस की नई कमेटी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

Dhanbad News : जिला कांग्रेस कमेटी की नई टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर खास जोर दिया गया है। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में नई कमेटी का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि यह कमेटी संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गठित की गई है।
कई नेताओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

नई कमेटी में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। रमेश जिंदल को कोषाध्यक्ष, जबकि कैयुम खान, योगेंद्र सिंह ‘योगी’, अवध नारायण प्रसाद, लक्ष्मण तिवारी, शाहिद कमर, मंटू दास, कालीचरण यादव और इरफान खान चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा राजू दास को जिला अनुसूचित जनजाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !