Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

BREAKING: आदित्यपुर में बड़ा हादसा, आसंगी चेक डैम में डूबे सेंट्रल पब्लिक स्कूल के दो छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BREAKING: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर अंतर्गत आसंगी चेक डैम (खरकई नदी) में गुरुवार को नहाने के दौरान सेंट्रल पब्लिक स्कूल के दो छात्र खरकई नदी की गहराई में डूब गए. जानकारी के अनुसार, स्कूल से छुट्टी के बाद पांच दोस्त एक साथ नहाने के लिए चेक डैम पहुंचे थे. नहाने के दौरान दो बच्चे अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूबने लगे. उन्हें डूबता देख बाकी तीन दोस्त किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और शोर मचाकर आसपास के लोगों व परिजनों को घटना की जानकारी दी.

स्थानीय गोताखोरों और आरआईटी पुलिस की टीम चला रही तलाशी अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी की गहराई में डूबे बच्चों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बच्चों को जल्द से जल्द खोज निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है.



असुरक्षित घाटों पर सुरक्षा की मांग
इस हृदयविदारक घटना के बाद स्कूल के छात्रों और स्थानीय निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चेक डैम और नदी के असुरक्षित घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि बच्चे ऐसे खतरनाक क्षेत्रों में न जाएं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !