Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : इंटरपोल के शिकंजे में आया फरार ड्रग्स आरोपी, अजरबैजान से दिल्ली लाया गया प्रभदीप सिंह

Ranchi News : भगोड़ा अपराधी प्रभदीप सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम बुधवार को उसे लेकर भारत वापस लौटी।प्रभदीप सिंह के खिलाफ दिल्ली में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया था कि वह नशीले पदार्थों के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स भी जब्त किए गए थे।

रेड नोटिस जारी होने के बाद हुई गिरफ्तारी, कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भारत लाया गया

मामला दर्ज होने के बाद प्रभदीप सिंह देश छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया। इसी नोटिस के आधार पर इंटरपोल ने उसे अजरबैजान में ट्रैक कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम अजरबैजान पहुंची। वहां सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को भारत वापस लाया गया। अब दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !