Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Giridih News: पुलिस के नाक के नीचे से व्यापारी से लूट, जमुआ थाना पर उठे गंभीर सवाल

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब थाना के आसपास भी लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। मंगलवार रात थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर चावल व्यवसायी बंशी साव की दुकान में घुसकर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

चावल खरीदने के बहाने पहुंचे, फिर बना लिया बंधक
जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे बंशी साव अपनी दुकान बंद कर अंदर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग चावल खरीदने के बहाने पहुंचे और दुकान खुलवाया। शटर खुलते ही दो नकाबपोश अपराधी अंदर घुस गए और शटर बंद कर व्यापारी परिवार को बंधक जैसा बना दिया। अपराधियों ने बंशी साव के साथ मारपीट की और करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली।

पुलिस गश्ती पर उठे सवाल, लोगों में भारी नाराजगी
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पीछे के रास्ते से आराम से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि थाना से इतनी कम दूरी पर अपराधी इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर कैसे निकल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी है। लगातार हो रही चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं से व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द कार्रवाई का दावा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई का दावा किया है, लेकिन लगातार बढ़ते अपराधों ने जमुआ पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !