Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: NEET PG 2026 को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, आज SP के साथ होगी अहम बैठक

Ranchi News: 30 अगस्त को होने वाली NEET PG 2026 परीक्षा को लेकर झारखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से निगरानी की जा रही है।


आज होगी पुलिस अधिकारियों की बैठक

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 20 अगस्त की शाम पुलिस मुख्यालय और जिलों के SP के साथ अहम बैठक होगी। इसमें परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती और अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक को लेकर IG अभियान की ओर से सभी जोन के IG, सभी प्रमंडलों के DIG, रांची, धनबाद और जमशेदपुर के SSP समेत सभी जिलों के SP को पत्र भेजा गया है।




परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी

NEET PG परीक्षा के दौरान सभी संबंधित जिलों में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी तरह की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि न हो। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने जिलों को पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !