Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: FCI के रिटायर्ड अफसरों के लिए झारखंड में संविदा नौकरी, 6 डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती

Ranchi News: झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर (ऑपरेशंस) के 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। भर्ती में केवल भारतीय खाद्य निगम (FCI) से सेवानिवृत्त अधिकारी ही आवेदन कर सकेंगे।


FCI के इन रिटायर्ड अधिकारियों को मिलेगा मौका

असिस्टेंट ग्रेड-I या उससे ऊपर के पद से FCI से सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास अनाज प्रबंधन, डिपो संचालन, स्टॉक प्रबंधन और अनाज परिवहन से जुड़े काम का 10 से 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।




झारखंड के मूल निवासियों को मिल सकती है प्राथमिकता

यदि निर्धारित 6 पदों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो झारखंड के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जा सकती है। झारखंड या पुराने बिहार क्षेत्र में काम कर चुके और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में फील्ड अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी वरीयता मिलने की संभावना है।


तीन साल की होगी संविदा नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी या फिर 65 वर्ष की आयु तक सेवा का अवसर मिलेगा। इनमें से जो अवधि पहले पूरी होगी, उसी के आधार पर नियुक्ति समाप्त होगी। काम संतोषजनक रहने और आवश्यकता होने पर संविदा अवधि को एक-एक वर्ष के लिए अधिकतम दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। आवेदन के साथ उम्मीदवारों को CV, अनुभव प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र और PPO की कॉपी जमा करनी होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !