Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: JTET 2026 अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट, 31 अगस्त तक आवेदन में कर सकेंगे सुधार

Ranchi News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पता और विषय समेत कई विवरणों में सुधार कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी Login ID और Password के जरिए JTET पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। हालांकि, ऐसे विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, जिनमें संशोधन करने से आवेदन शुल्क की राशि प्रभावित होती है।


31 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा दूसरा मौका

JAC ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में सुधार के लिए यह अंतिम अवसर है। 31 अगस्त 2026 के बाद किसी भी तरह के संशोधन के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर अपने आवेदन की सभी जानकारियां अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।


सुधार के बाद Final Application Form डाउनलोड करें

आवेदन में बदलाव करने के बाद अभ्यर्थियों को उसे Final Submit करना होगा। इसके बाद Final Application Form डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है। भविष्य में किसी विवाद या दावे की स्थिति में यही Final Application Form मान्य माना जाएगा।




पुराने मोबाइल नंबर और ई-मेल वालों को भी मौका

JAC ने वर्ष 2024 में आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए भी सुविधा दी है, जिनका पुराना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अब बंद या उपलब्ध नहीं है और जिन्होंने Candidate Validation Process के माध्यम से अपने विवरण का सत्यापन कराया है।

जिन अभ्यर्थियों का विवरण पूरी तरह सत्यापित हो चुका है, वे 20 से 31 अगस्त के बीच नए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें आवेदन या सुधार का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा। JAC ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन में सुधार और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !