Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव कल, 92 उम्मीदवारों के लिए 2889 वकील करेंगे मतदान

Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के लिए 21 अगस्त को हाई कोर्ट परिसर में मतदान होगा। इस बार कुल 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 2889 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


सेंट्रल लॉबी और दो मतदान हॉल में होगी वोटिंग

मतदान का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन या झारखंड स्टेट बार काउंसिल का वैध आई-कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। चुनाव समिति के अनुसार, मतदान की व्यवस्था हाई कोर्ट परिसर की सेंट्रल लॉबी और दो मतदान हॉल में की गई है। मतपत्र वितरण के लिए सेंट्रल लॉबी में 6 टेबल लगाए जाएंगे, जबकि दोनों मतदान हॉल में करीब 40 टेबल की व्यवस्था होगी। चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए परिसर में 16 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। सेंट्रल लॉबी और दोनों मतदान हॉल में कैमरों की निगरानी के साथ डिस्प्ले की व्यवस्था भी की गई है।



22 अगस्त को होगी मतगणना, अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार

मतदान समाप्त होने के अगले दिन 22 अगस्त को मतगणना होगी। मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। चुनाव समिति ने मतगणना के लिए विधानसभा से 10 कर्मचारियों की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची SSP और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी पत्र भेजा गया है।

अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 7, महासचिव के लिए 5, कोषाध्यक्ष के लिए 3, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए 8, सचिव प्रशासन के लिए 8 और सचिव पुस्तकालय के लिए 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल के 51 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !