Please wait, loading data...

Ranchi News: CUJ PG Admission 2026: खाली सीटों पर तीसरे चरण का दाखिला, 24 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: CUJ PG Admission 2026: खाली सीटों पर तीसरे चरण का दाखिला, 24 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

Ranchi News: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 24 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।


खाली सीटों और पात्र कोर्स की जानकारी 21 अगस्त को

तीसरे चरण में केवल उन्हीं कोर्स और कैटेगरी में दाखिला दिया जाएगा, जहां सीटें खाली हैं और किसी उम्मीदवार की वेटिंग लिस्ट उपलब्ध नहीं है। विश्वविद्यालय खाली सीटों की जानकारी 21 अगस्त को अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन संबंधित कोर्स की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन के लिए UR, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। SC और ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है।




3 सितंबर को सूची, 8 सितंबर को काउंसलिंग

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों की सूची 3 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 8 सितंबर को ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग आयोजित होगी। सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार 11 सितंबर से ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा कर सकेंगे।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को वैध जाति या संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस चरण में सुपरन्यूमेरेरी सीटों पर दाखिला नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स की पात्रता और उपलब्ध सीटों की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !